आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को ₹30,999.93 वापस दिलाए

आजमगढ़। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों को कुल ₹30,999.93 की धनराशि वापस कराई है।पहले मामले में जगदीशपुर निवासी नेहा यादव ने 12 अगस्त 2025 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत […]

Continue Reading

मरीज की मौत के मामले में फर्जी नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, बिना सहमति ऑपरेशन कराने का आरोप

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय कार्य और कथित लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में वांछित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम के संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां श्याम दुलारी को पेट में दर्द (हर्निया) के इलाज […]

Continue Reading

आजमगढ़ जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बर्थडे पार्टी! दवा कक्ष में कटता रहा केक, बाहर घंटों लाइन में तड़पते रहे मरीज

आजमगढ़। जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर मुख्य दवा वितरण कक्ष में ड्यूटी के दौरान फार्मासिस्ट का जन्मदिन मनाया जाता रहा, जबकि बाहर दवा लेने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से […]

Continue Reading

अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व एसएसबी सुबेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार बाजार के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व एसएसबी सुबेदार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार गुजरपार गांव […]

Continue Reading

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चुनाव: डॉ. धनंजय पांडेय 27 मतों से बने अध्यक्ष

आजमगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला शाखा के चुनाव में डॉ. धनंजय पांडेय ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। जिला महिला अस्पताल में हुए मतदान के बाद देर रात मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. आर.एस. मौर्य को 27 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होने […]

Continue Reading

भैरव बाबा मंदिर में सुरक्षा और सुविधाएं होंगी चाक-चौबंद, श्रावण मास, कांवड़ मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

आजमगढ़। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को महराजगंज स्थित भैरव बाबा मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर स्थित तालाब, […]

Continue Reading

घाघरा का बढ़ता कहर: डीएम-एसएसपी ने कटान प्रभावित गांव का किया निरीक्षण, राहत शिविरों में जाने की अपील

आजमगढ़। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को सगड़ी तहसील के ग्राम आराजी गंगापुर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने हालात का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सुरक्षात्मक कार्य तेज करने […]

Continue Reading

आजमगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट, राज्य आयुक्त ने सुनीं 103 शिकायतें; अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु शेखर झा ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मोबाइल कोर्ट में 103 दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत मिलने वाले अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण एवं पिछड़े […]

Continue Reading

आजमगढ़ में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 4 शातिर अपराधी 4 महीने के लिए जिला बदर

आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने चार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना सिधारी, मुबारकपुर, कप्तानगंज और पवई पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) ने उत्तर प्रदेश गुण्डा […]

Continue Reading

आजमगढ़ में 15-16 अगस्त को बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला, वर्ल्ड अंपायर अजेंद्र राय देंगे प्रशिक्षण

आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ, आजमगढ़ के तत्वावधान में 15 एवं 16 अगस्त 2026 को दो दिवसीय बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का नेतृत्व वर्ल्ड बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय करेंगे, जिसमें खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों को बैडमिंटन के नवीनतम नियमों, अंपायरिंग तकनीकों और मैच संचालन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यशाला का […]

Continue Reading