पैसों के विवाद में ब्रेजा कार छीनी, विरोध पर युवक को जबरन ले जाकर ऑनलाइन मंगाए 15 हजार रुपये, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद की कार, दोनों का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद में ब्रेजा कार छीनने और विरोध करने पर युवक को जबरन अपने साथ ले जाकर ऑनलाइन माध्यम से 15 हजार रुपये मंगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार भी बरामद कर […]

Continue Reading

होली पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गैंगस्टर एक्ट में दशहरे से पहले गिरफ्तार, 11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, गनर की बंदूक से फायरिंग करने के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आधार पर जिलाधिकारी से अनुमोदित गैंगचार्ट के क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 545/26 दर्ज किया गया। यह मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 2(ख)(1)/3(1) के तहत पंजीकृत किया गया है। […]

Continue Reading

स्कूल से लौट रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी और इशारे करने के आरोप में युवक पर मुकदमा, तीन का चालान, स्कूल के आसपास एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की। स्कूल से घर लौट रही छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने और इशारे करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के आसपास खड़े मिले दो अन्य युवकों समेत तीन के विरुद्ध […]

Continue Reading

हरबंशपुर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना दुर्गा पूजा और दशहरा, राम-सीता-लक्ष्मण का पूजन कर बच्चों ने प्रस्तुत किए भक्ति गीत और समूह नृत्य

हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज दुर्गा पूजा और दशहरा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, निर्देशिका श्रीमती कंचन यादव, प्रधानाचार्य सुकांशा अवस्थी तथा उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण किया और […]

Continue Reading

जी.डी. ग्लोबल स्कूल में श्रद्धा, भक्ति और सेवा-भाव के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव, नवदुर्गा को समर्पित मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोहा

आजमगढ़ : दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को जी.डी. ग्लोबल स्कूल, करतालपुर बाईपास, आजमगढ़ में दशहरा उत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने माँ नवदुर्गा को समर्पित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। श्री हनुमान स्तुति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को […]

Continue Reading

महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव, नवदुर्गा स्तुति, डांडिया नृत्य और श्रीराम की भव्य झांकी ने मोहा मन

आजमगढ़। नवरात्र के शुभ अवसर पर महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिधारी, आजमगढ़ में नवरात्रि एवं दशहरा सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवदेवी स्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा एवं एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की भव्य आरती की […]

Continue Reading

बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत, चार बेटों के सिर से उठा पिता का साया, वाराणसी ले जाने की तैयारी के बीच तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव निवासी 47 वर्षीय मजदूर राम पलट गौतम की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। […]

Continue Reading

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, बाप-बेटे की मौत, नींद आने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला और दो बच्चे घायल; दिल्ली से मऊ लौट रहा था परिवार

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तहबरपुर क्षेत्र के ओहनी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। स्टोन नंबर 216.2 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला और दो बच्चे घायल हो गए। कार सवार सभी लोग दिल्ली से […]

Continue Reading

प्रेमिका के घर युवक की लाश मिलने पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था दीपक, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में युवती के घर युवक का शव मिलने के मामले में मृतक के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे […]

Continue Reading

लड़की से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, लड़की हिरासत में, जहरीला पदार्थ खाने के बाद फांसी लगाने की सूचना; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में प्रेमिका से मिलने आए 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस […]

Continue Reading