आजमगढ़ में दो अपंजीकृत अस्पताल सील, तीन को नोटिस; स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, बिलरियागंज और बिंद्रा बाजार में हुई कार्रवाई, बिना पंजीकरण पांच बेड की एनआईसीयू भी मिली

वहीं, बिलरियागंज स्थित सृष्टि चिकित्सालय में चार से पांच बेड लगे मिले, लेकिन निरीक्षण के दौरान न तो कोई मरीज मौजूद था और न ही संचालक मिला। इस पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर उसके संचालन और पंजीकरण से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने […]

Continue Reading

फर्जी दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस लेने के आरोप में तीन लाइसेंस निलंबित, DM के आदेश पर निजामाबाद के दो व्यक्तियों के लाइसेंस निलंबित, संबंधित असलहे पुलिस अभिरक्षा में रखने के निर्देश

आजमगढ़। फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने और अन्य सरकारी लाभ हासिल करने के आरोपों में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर तीन शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। संबंधित शस्त्रों को पुलिस अभिरक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस […]

Continue Reading

शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, वांछित गिरफ्तार

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रोडवेज परिसर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को एक महिला की ओर […]

Continue Reading

आजमगढ़ में तमंचा-कारतूस के साथ सुल्तानपुर का अकरम गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत छह मुकदमों का है इतिहास

आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप सवार व्यक्ति को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के रजवाड़े रामपुर निवासी अकरम पुत्र मोहम्मद निसार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ सुल्तानपुर में चोरी, […]

Continue Reading

चार लाख रुपये और दो सोने की चेन की लूट की निकली झूठी सूचना, पुलिस ने मिथिलेश गौतम पर दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में फायरिंग कर चार लाख रुपये नकद और दो सोने की चेन लूटने की सूचना जांच में असत्य पाए जाने के बाद पुलिस ने सूचना देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 21 […]

Continue Reading

आजमगढ़ में 74.34 फीसदी शिक्षक मतदाताओं ने किया मतदान, सुरक्षा बंदोबस्त संग मतपेटिकाओं के साथ गोरखपुर रवाना, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में 8592 मतदाताओं में से 6387 ने डाले वोट, डीएम की मौजूदगी में जमा कराई गईं सीलबंद मतपेटिकाएं

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में आजमगढ़ जिले के शिक्षक मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को संपन्न मतदान में कुल 74.34 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिले में पंजीकृत 8592 शिक्षक मतदाताओं में से 6387 ने मतदान किया। इनमें 4682 पुरुष और 1705 महिला मतदाता शामिल […]

Continue Reading

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। लाटघाट चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात यूनियन बैंक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना […]

Continue Reading

आजमगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सिद्धार्थ बने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), राजीव कुमार शुक्ला होंगे एडीएम वित्त राजस्व, प्रदेश में 14 पीसीएस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के क्रम में आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात संजय चावला का तबादला हुआ है। कुछ माह पूर्व ही आए थे। जारी सूची के अनुसार, संजय चावला अब तक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ के पद पर तैनात थे और उन्हें झांसी में इसी पद […]

Continue Reading

शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद, सफेद रंग की किआ सेल्टोस से मिले वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और प्रचार पर्चे, सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और अन्य दस्तावेज बरामद किए […]

Continue Reading

छत से गिरकर 18 माह की मासूम की मौत, ननिहाल में मचा कोहराम

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव के नोनरा पुरा में बुधवार देर शाम रिहायशी मकान की छत से गिरकर 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से ननिहाल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी विकास कुमार की 18 माह की पुत्री दिशु बुधवार […]

Continue Reading